मानसिक स्वास्थ्य दिवस (Mental Health Day) क्यो आवश्यक है ? मानसिक स्वास्थ्य ।
मानसिक स्वास्थ्य (Mental health) हमारे सोचने, समझने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता हैं। क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? आज दुनिया में बहुत से लोग डिप्रेशन , चिंता या फिर किसी ना किसी और मानसिक बीमारी के शिकार हैं। ये बीमारी आज के दौर में इतनी ज्यादा बढ़ गई है की हर दूसरा व्यक्ति इससे ग्रस्त है। लोगों को मानिसक रोग की चपेट में आने से कई लोग ग्लानि महसूस करने लगते है यहा तक की कभी-कभी आत्महत्या का ख्याल भी आता है। ऐसे में विश्व को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से ये दिन मनााया जाता है। ◆ 10 अक्टूबर को मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे। ◆ 1992 में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की हुई थी शुरुआत। ◆ वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ ने की थी शुरुआत। हर साल 10 अक्टूबर को पूरे विश्व में विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस मनाया जाता है. ये दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ के मुद्दों के बारे में जागरुकता बढ़ सके और मानसिक स्वास्थ्य के सहयोगात्मक प्रयासों को संगठित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता ह...