मानसिक स्वास्थ्य दिवस (Mental Health Day) क्यो आवश्यक है ? मानसिक स्वास्थ्य ।

  मानसिक स्वास्थ्य (Mental health) हमारे सोचने, समझने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता हैं।



क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस?

आज दुनिया में बहुत से लोग डिप्रेशन , चिंता या फिर किसी ना किसी और मानसिक बीमारी के शिकार हैं। ये बीमारी आज के दौर में इतनी ज्यादा बढ़ गई है की हर दूसरा व्यक्ति इससे ग्रस्त है। लोगों को मानिसक रोग की चपेट में आने से कई  लोग ग्लानि महसूस करने लगते है यहा तक  की कभी-कभी आत्महत्या का ख्याल भी आता है। ऐसे में विश्व को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से ये दिन मनााया जाता है।

◆ 10 अक्टूबर को मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे।
◆ 1992 में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की हुई थी शुरुआत।
◆  वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ ने की थी शुरुआत।

 हर साल 10 अक्टूबर को पूरे विश्व में विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस मनाया जाता है. ये दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ के मुद्दों के बारे में जागरुकता बढ़ सके और मानसिक स्वास्थ्य के सहयोगात्मक प्रयासों को संगठित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता  है।
COVID-19 महामारी के परिणामस्वरूप हमारे दैनिक जीवन में काफी बदलाव आया है. पिछले महीनों में कई चुनौतियां आई. मानसिक स्वास्थ्य सार्वजनिक स्वास्थ्य के सबसे उपेक्षित क्षेत्रों में से एक है. डब्ल्यूएचओ के मुताबित 1 बिलियन के करीब लोग एक मानसिक विकार (Mental Disorders /illnesses /issues) के साथ जी रहे हैं. हर साल 3 मिलियन लोग शराब के हानिकारक उपयोग से मरते हैं और प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करके अपनी जान गवां देता है. अब, दुनिया भर के करोड़ों लोग COVID-19 महामारी से प्रभावित हुए हैं, जिसका लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर और प्रभाव पड़ रहा है. हमारी चिंता हमें तनाव देती है और यह लंबे समय तक रहा तो डिप्रेशन यानी अवसाद में बदल सकता है।

कब हुई विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत? | When Did World Mental Health Day Begin?

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत साल 1992 में हुई थी. संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर यह दिवस मनाया गया था. वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ 150 से अधिक सदस्य देशों वाला एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है. साल 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने एक थीम निर्धारित कर इस दिवस को मनाने की सलाह दी. तब से हर साल 10 अक्तूबर को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्यक्रम किए जाते हैं।

स्वास्थ्य दिवस 2020 की थीम

 विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस के लिए हर साल अलग-अलग थीम रखी जाती है, इस साल "सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य: अधिक से अधिक निवेश, ज्यादा से ज्यादा पहुंच" रखी गई है. इसी थीम पर पूरे विश्व में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।




Comments

Popular posts from this blog

रोग-प्रतिरोधक क्षमता क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं ?(What is immunity and how to increase immunity?)

इन आसान उपायों से एक-दो सप्ताह में बढ़ाए फिटनेस 🏃और रहे स्वस्थ ।🏌️

खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें (Don't do these 5 things just after having food)