इन आसान उपायों से एक-दो सप्ताह में बढ़ाए फिटनेस 🏃और रहे स्वस्थ ।🏌️

     

जबरदस्त फिटनेस और स्वास्थ्य 

स्वास्थ्य और जबरदस्त फिटनेस हासिल करने के लिए आपको घंटो जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान उपायों को आप अपने रूटीन में अपनाकर बेहतर फिटनेस हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही उपाय जो आपको हमेशा फिट रखेंगे।

सुबह जल्दी उठना  :- 

सुबह जल्दी उठने और रात को जल्दी सोने की आदत बनाएं।  एक सेडुल बना लीजिये की कितने बजे सोना है और कब उठाना है। और ध्यान रखें आप  जबरदस्त नींद ले  6-7 घंटे जरूर सोये  सिर्फ इतना करने से ही आपकी स्वास्थ्य संबंधित आधी से अधिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

  इसे पढ़े :  प्रतिरोधक क्षमता क्या है? इसे कैसे बढ़ाएं?

घूमने के लिए समय निकालें:- 

पैदल चलने पर शरीर में सेरो‍टोनिन और एंडोर्फिंस नामक हार्मोन रक्‍तवाहिकाओं में रिलीज़ होते हैं जिससे आप बेहतर महसूस कर पाते हैं। रोज़ाना सैर करने से बेचैनी, तनाव, डिप्रेशन भी दूर होता है। खाने के तुरंत बाद थोड़ी सैर करने से ही ब्‍लड ग्‍लूकोज़ का स्‍तर 12 प्रतिशत तक कम होता है।




10 मिनट एक्सरसाइज :- 

इन 10 मिनट में पार्क में जाकर हल्की दौड़, योगा, बॉडी वेट एक्ससाइज आदि में से आपको जो भी पसंद हो जरूर करें। ये सब करने से आपका माइंड भी फ्रेश हो  जायेगा आप दिन भर कूल महसूस करोगे और हमेसा फिट रहोगे।

ब्रेकफास्ट रखेगा एनर्जी से भरपूर:- 

सुबह में हेल्थी ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी है। ब्रेकफास्ट ठीक से न करने पर आपको थकान लगना और वजन बढ़ने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग अपने काम में इतना बिजी रहते है की सुबह का नास्ता नही करते, लेकिन ये नही जानते की इसका नुकसान कितना होता है, आप यदि सुबह दोपहर और शाम टाइम से खाना नही खाओगे तो बहुत से शारीरिक को  कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

डिनर में इस बात का रखें ध्यान :-

 हमेशा आपकी कोशिश होनी चाहिए कि रात को डिनर आठ बजे तक जरूर कर लें। डिनर में जितना संभव हो कम से कम खाएं। और हमेसा डिनर में रोटी ही खाये, चावल नही क्योंकि ज्यादा चावल खाने से भी मोटापा बढ़ता है इसके अतिरिक्त  रात में आपको मीठे का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

सप्ताह में एक बार फॉस्ट फूड:-

 आज कल के जवाने में हर एक व्यक्ति चाहे वो बच्चा हो या बूढा सब का मन फ़ास्ट फ़ूड खाने के लिए करता है, और सब को पता होता है की फ़ास्ट फ़ूड हेल्थ के लिए हानिकारक होता है, फिर भी खाते है,  और मोटापा बढ़ता जाता है ।यदि आपको फिट रहना है तो आज से फॉस्ट फूड खाने का बहुत मन करे तो इसके लिए सप्ताह का कोई एक दिन निर्धारित कर लें , और इस दिन फॉस्ट फूड को इंजॉय करें। ज्यादा फॉस्ट फूड खाने से आप मोटापे का शिकार हो जाते हैं।


खूब खाएं सलाद :- 

 भोजन में कच्ची चीजें खूब खाएं। खाने के साथ सलाद का अधिक से अधिक सेवन करें। सुबह हो सके तो थोड़ा  अंकुरित चना भी ख लेना चाहिए  भोजन में अंकुरित चनों और दालों को शामिल जरूर करे |

मौसमी फलों का सेवन:- 

मौसमी फलों का अधिक से अधिक सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रहते हैं। मौसमी फल जैसे - अमरूद, सरीफा, बैर इत्यादि । इन फलों को अपने ब्रेकफास्ट और लंच में शामिल करें। इनके जूस का सेवन भी आप कर सकते हैं।

खूब पिएं पानी :-

 गर्मी का मौसम हो या सर्दी का दिनभर में कम से कम तीन से चार लीटर पानी अवश्य पिएं। क्योंकि कम पानी पीने से हम कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं डिहाइड्रेशन जो पानी के कमी से होता है ।

फ्रिज के ठंडे पानी से बचें :-

अक्सर हम गर्म धूप में से आते है  तो तुरंत पानी मांगते है ऐसा कभी भी  ना करे , गर्मी से आकर कभी भी एकदम से फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं, ये आपके शरीर को कमजोर करता है। फ्रिज के पानी में हमेशा ताजा जल मिलाकर ही पिएं। 

खाने के बाद न पिएं पानी:-

 खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत छोड़े। इससे आपका खाना ठीक से हजम नही होता है। खाना खाने और पानी पीने में कम से कम 30 से 50 मिनट का अंतर होना चाहिए। यदि आप खाने  खाने से पहले पीना चाहते है तो 40 से 50 मिनट पहले पी ले। 

✍️  इस पोस्ट के बारे में अपनी राय (views) 📝नीचे 👇coment section में हमे अवश्य बताए |

यदि यह Article आपको पसंद आये तो आप अपने सगे-संबंधियों (relatives) और सभी दोस्तों (Friends) को faebook groups, whatsaap group and twitter etc पर  Share करना ना भूले !

  🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 जय हिंद जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

रोग-प्रतिरोधक क्षमता क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं ?(What is immunity and how to increase immunity?)

खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें (Don't do these 5 things just after having food)